अखिलेश पाण्डेय पांचवी बार बने संभागीय अध्यक्ष
आदित्य सिंह महासचिव, मनोज पाण्डेय उपाध्यक्ष बने
ओपी पाठक, जगन्नाथ द्विवेदी, संजीव मिश्रा, अजय पाण्डेय बनाए गए सचिव मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष सलभ भदौरिया, रीवा संभाग के प्रभारी, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अली की सहमति से प्रदेश महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी के द्वारा जिले के वरिष्ट पत्रकार अखिलेश पाण्डेय को लगातार पांचवी बार संघ का संभागीय अध्यक्ष बनाया गया है। घोषित संभागीय कार्यकारिणी में रमाशंकर मिश्रा रीवा को कार्यकारी अध्यक्ष, आदिल खान सतना, सुनील सिन्हा सिंगरौली, मनोज पाण्डेय, अमित सिंह, नीलांबुज पाण्डेय सीधी, राजेन्द्र पयासी मऊगंज, श्रीनिवास चतुर्वेदी मैहर, प्रमोद दीक्षित रीवा, संजय मिश्रा रीवा को उपाध्यक्ष एवं आदित्य सिंह सीधी को महासचिव, अनंत गुप्ता रीवा को कोषाध्यक्ष, अखिलेश त्रिपाठी रीवा को कार्यालयीन महासचिव बनाया गया है तो वहीं अजय पाण्डेय, ओमप्रकाश पाठक, संजीव मिश्रा सीधी, रमापति शुक्ला सिंगरौली, नारायण दुबे मैहर, टीएन मिश्रा मऊगंज, धनंजय तिवारी रीवा, अनिल त्रिपाठी सतना को सचिव, रजनीश मिश्रा, जगन्नाथ द्विवेदी, रामलखन गौतम सीधी, शिवप्रसाद विश्वकर्मा ङ्क्षसगरौली, राहुल दुबे रीवा, कमलेश तम्रकार मैहर, संजीत द्विवेदी रीवा, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा सतना को संयुक्त सचिव एवं प्रियेश पाण्डेय सतना, पुष्पजीत शाहू सिंगरौली, अशोक मौर्य रीवा, लीलाराम गंगवानी मैहर, प्रवीण तिवारी, शरद गौतम सीधी, अहेश लरिया सतना को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।