पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब।
समाधि स्थल राव सागर तालाब में हुआ आयोजीत।
नेता व चहेतों के साथ पत्रकार संघ भी अर्पित किए श्रध्या सुमन।
सीधी
खबर मध्य प्रदेश के सीधी जिले चुरहट क्षेत्र की है जहां राजनीति के चाणक्य माने जाने वाली मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पंजाब के गवर्नर रह चुके दिवांगत अर्जुन सिंह की दसवीं पुण्यतिथि का आयोजन आज 6 मार्च 2021 दिन शुक्रवार को उनके ग्रह ग्राम चुरहट के राव सागर तालाब समाधि स्थल पर कीर्तन व मंत्रोच्चारण के साथ किया गया जहां पर प्रदेश भर से काग्रेश पार्टी की नेता कार्यकर्ता व उनके चाहने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के शुभचिंतकों के साथ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश पदाधिकारी से लेकर संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व सदस्य श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर पुण्य लाभ प्राप्त किए। इस दौरान बोध नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सुबह से ही आयोजन स्थल पर उपस्थित रहे ।श्रंद्धाजलि देने वालो में पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, सुधीर सिंह तोमर, चिंतामणि तिवारी, रूद्र प्रताप सिंह बाबा, आनंद सिंह, प्रदीप सिंह दीपू, विकल सिंह, इंद्र बहादुर सिंह ,प्रदीप दीक्षित, पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह,आदि हजारों की सख्या में नेता कार्यकर्ता व चहेते सांमिल हुए। वही श्रमजीवी पत्रकार संघ से प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह ,प्रदेश सचिव सचिंद्र,मिश्रा संभागीय अध्यक्ष रीवा अखिलेश पांडे, महासचिव आदित्य सिंह, जिला अध्यक्ष सीधी अमित सिंह महासचिव शिव पूजन मिश्रा व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ सदस्य शामिल रहे।