40 महिला स्व सहायता समूहों को 50 लाख का ऋण वितरित। मझौली जनपद के प्रज्ञा भवन में कार्यक्रम हुआ आयोजित।

मध्य प्रदेश के रोजगार ग्रामीण आजीविका मिशन के विकास खंड मझौली एवं खंड प्रशासन के सहयोग से सविता शुक्ला जिला पंचायत सदस्य के मुख्य अतिथि एवं जनपद सदस्य विनोद जयसवाल की अध्यक्षता में नगद साख सीमा वितरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत मझौली के प्रज्ञा भवन में 20 सितंबर 2020 को नियत समय 10:30 से किया गया ।जहां पर 40 स्व सहायता समूहों को 50 लाख राशि का वितरण बैंकों द्वारा किया गया। जिसका उपयोग महिलाएं अपनी गतिविधि स्थापित करने में करेंगी। आजीविका मिशन की योजनाओं के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली एसएन द्विवेदी द्वारा बताया गया कि आजीविका  मिशन  के  अथक प्रयास से मझौली विकासखंड की महिलाएं आगे बढ़कर काम कर रही है। जिससे महिला सशक्तिकरण में विशेष प्रभाव पढ़ रहा।         
     प्रेमवती कुशवाहा प्रतिमा सिंह ललित साहू संतोष विश्वकर्मा अर्चना मिश्रा ममता सकेत के उत्कृष्ट कार्यों को बताया गया कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के उद्बोधन को सुनाया दिखाया गया कार्यक्रम का सफल संचालन विकासखंड मिशन प्रबंधक चंद्रकांत सिंह बघेल द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण गौतम, गणेश पटेल, विनय पांडे स्वेज मेंटर पवन तिवारी सीआरपी राज किशोर मिश्रा ,पुरुषोत्तम तिवारी, सुनील सिंह, दीनदयाल पुरी, राम बहोर बैगा ,राज बहोर दीवान, अखिलेश तिवारी का विशेष योगदान रहा इस कार्यक्रम में 40 समूहों की लगभग 1 सैकड़ा से ज्यादा महिलाएं अम्मिलित रही जिससे साफ जाहिर होता है की आजीविका मिशन महिला शसक्तीकरण में महती भूमिका निभा रहा है।


Popular posts
बिजली समस्या को लेकर विधायक का धरना आज अधीक्षण यंत्री आफिस के सामने अनिश्चितकालीन धरना की दी गई है चेतावनी
Image
मझौली बजार में उमड़ी भीड़ प्रशासन के शिरकत के बाद मिली निजात
Image
पुलिस के द्वारा शिकायत कर्ता पर दबाव डालकर बंद कराई जाती है सीएम हेल्प लाईन की शिकायतें
Image
रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग।* *डॉक्टर शशांक जयसवाल ने किया ब्लड डोनेट
Image
जिला सीईओ ने ली जनपद अधिकारी कर्मचारी के साथ बैठक दिए आवश्यक निर्देश, दादर में किया वृक्षारोपण
Image