जनता की सेवा में जुटे है सिंगरौली नगर निगम कोरोना के कर्मवीर योद्धा शहर की साफ सफाई करने के साथ दे रहे है जागरूकता का संदेश

*जनता की सेवा में जुटे है सिंगरौली नगर निगम कोरोना के कर्मवीर योद्धा*


                        *शहर की साफ सफाई करने के साथ दे रहे है जागरूकता का संदेश*


     


 *सिंगरौली:--* 14 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं नगर की आम जनता को इस संक्रमण से बचाये रखने के लिए नगर पालिक निगम सिंगरौली के कर्मवीर योद्धाओ के द्वारा जहा पूरी तनमयता के साथ शहर की साफ सफाई  पूरे नगर निगम क्षेत्र को सेनेटाईज करने के साथ ही कोरोना  वायरस से बचाव हेतु लोगों को जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। नगर अमले के द्वारा पेयजल व्यवस्था, बिजली व्यवस्था को बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप संचालित करने में भी अपना योगदान दिया जा रहा है।


      नगर पालिक निगम सिंगरौली  के आयुक्त  शिवेन्द्र सिंह के द्वारा निरंतर अधिकारियो कर्मचारियो से बराबर संम्पर्क कर इनका उत्साह वर्धन किया जाता रहा है।जिससे इन  कर्मवीरो द्वारा अपने कार्य को दुगने उत्साह के साथ किया जा रहा  है। निगमायुक्त के द्वारा ऐसी विषम परिस्थिति में शहर को साफ सुथरा रखने वाले कर्मवीरो को कार्य करने के दौरान अपनी सुरंक्षा का भी विशेष ध्यान देने हेतु समझाईस दी जा रही है। निगमायुक्त श्री सिंह ने कहा कि आप सब लोग सफाई करते समय कोई भी मेडिकल वेस्ट मास्क कैप ग्लस्व ईत्यादि के बिना दस्ताने पहने न छुये समय समय पर अपने हाथो को साबुन वा सेनेटाईजर से धोते रहे कार्य करने के उपरान्त घर में घुसने से पहले अच्छे से नहाकर कपड़े धोकर ही घर मे प्रवेश करे। 


     उन्होने ने कहा कि इस संकट काल में आप सब के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है आप लोग अपना अपना ध्यान रखने के साथ साथ काम को सावधानी पूर्वक कर दूसरो की सुरंक्षा में योगदान कर  सराहनीय भूमिका निभा रहे है। इसके साथ ही  निगमायुक्त श्री सिंह के द्वारा शहर वासियो से आग्रह किया गया कि, आप सब शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो का पालन कर एक अच्छा शहर होने का कर्तव्य निभाये। अकारण बिना किसी काम के बाहर न घूमें सोशल डिस्टेसिंग का शत  प्रतिशत पालन करे। घर मे उपयोग किये गये मास्क ग्लस्व सहित अन्य मेंडिकल वेस्ट को कचरे के साथ न रखकर इन्हे अलग रखे ,तथा कचरा संग्रहण करने वाले वाहनो मे अलग से पालीथीन में पैक करके डाल दें।


*शशि कुशवाहा/ बी.पी. सिंह की रिपोर्ट*


Popular posts
बिजली समस्या को लेकर विधायक का धरना आज अधीक्षण यंत्री आफिस के सामने अनिश्चितकालीन धरना की दी गई है चेतावनी
Image
मझौली बजार में उमड़ी भीड़ प्रशासन के शिरकत के बाद मिली निजात
Image
पुलिस के द्वारा शिकायत कर्ता पर दबाव डालकर बंद कराई जाती है सीएम हेल्प लाईन की शिकायतें
Image
रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग।* *डॉक्टर शशांक जयसवाल ने किया ब्लड डोनेट
Image
जिला सीईओ ने ली जनपद अधिकारी कर्मचारी के साथ बैठक दिए आवश्यक निर्देश, दादर में किया वृक्षारोपण
Image